महासमुन्द

जनपद अध्यक्ष-बेटे से मारपीट, हमलावरों के खिलाफ मुुकदमा दर्ज
03-May-2024 3:07 PM
जनपद अध्यक्ष-बेटे से मारपीट,  हमलावरों के खिलाफ  मुुकदमा दर्ज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 3 मई।
महासमुंद पुलिस ने जनपद अध्यक्ष यतेन््द्र साहू की रिपोर्ट पर उनकी कार पर हमला कर उनसे मारपीट करने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 
मालूम हो कि जनपद अध्यक्ष ने बुधवार रात महानदी से अवैध रेत खनन कर ले जा रहे हाइवा को रोककर पूछताछ की  तो उनकी कार पर हमला कर दिया गया। जिससे कार का शीशा टूट गया है। बेटे से मारपीट भी की गई।

मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार महासमुंद जिला अध्यक्ष और बीजेपी नेता यतेंद्र साहू ने बुधवार की रात 8.50 बजे बरबसपुर से लगे महानदी घाट से खनन कर ले जा रहे गीला रेत से भरे हाईवा को अपने गांव सिरकोनी चौक पर रोक दिया था। उनके साथ उनका बेटा विवेक साहू भी मौजूद था। उन्होंने ड्राइवर से रॉयल्टी पिट पास के बारे में पूछताछ करने पर नहीं होना बताया। जिस पर साहू ने इसकी सूचना जिला खनिज अधिकारी को दी। लेकिन इस बीच हाइवा ड्राइवर ने इसकी सूचना बरबसपुर निवासी झाला चंद्राकर को दी तो झाला के साथ वैभव चंद्राकर और तरुण चंद्राकर ने बिरकोनी चौक पहुंचकर जनपद अध्यक्ष के बेटे को पीट दिया।

जिसके बाद जनपद अध्यक्ष येतेन्द्र साहू कार से अपनी जान बचाकर मौके से भाग निकले। हमलावरों ने पत्थर से फेंक कर हमला किया। जिससे कार के पीछे का शीशा टूट गया। अत: यतेन्द्र साहू ने सिटी कोतवाली थाने में दर्ज कराई है। मालूम हो कि शासन के नियमानुसार वैध घाट से दिन भर रेत खनन किया जा सकता है। लेकिन सूर्यास्त के बाद रेत खनन नहीं करना है। 

फिर भी महानदी से लगे बरबसपुर के घाट से दिन रात महानदी से रेत का खनन किया जा रहा है। वहीं खनिज विभाग भी घाट लीज पर देकर चेकिंग करने भी नहीं जाती है।


अन्य पोस्ट