महासमुन्द

दुकान में लगी आग
03-May-2024 3:05 PM
दुकान में लगी आग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,3 मई।
महासमुंद जिले के बागबाहरा में रात करीब 9 बजे हार्डवेयर की दुकान में आग लग गई। घटना की सूचना के बाद फायर ब्रिगेड लगभग 45 मिनट बाद आई। उसके बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक दुकान में रखा सामान खाक हो गया। 

खरियार रोड स्थित पिथौरा चौक और पेट्रोल पंप के बीच स्थित कमलेश हार्डवेयर में आग लगी। आग लगने की वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है। आग लगने के बाद आसपास बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। उन्होंने अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की लेकिन आग की लपटे इतनी तेज थी, उस पर काबू नहीं पाया जा सका।


अन्य पोस्ट