महासमुन्द

तेंदूपत्ता संग्रहण शुरू, 5500 रुपए प्रति मानक बोरा की दर से भुगतान
03-May-2024 2:41 PM
 तेंदूपत्ता संग्रहण शुरू, 5500 रुपए प्रति मानक बोरा की दर से भुगतान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 3 मई। महासमुंद वन मंडल के सभी 75 लघु वन वनोपज समितियों के 785 संग्रहण केन्द्रों(फड़ों) के अंतर्गत आने वाले कुल 1,07885 संग्राहक परिवार के माध्यम से तेंदूपत्ता संग्रहण का कार्य शुरू हो चुकी है। इस वर्ष महासमुंद जिले के 75 लघु वनोपज समितियों के माध्यम से कुल 91300 मानक बोरा तेंदूपत्ता संग्रहण करने का लक्ष्य रखा गया है। इस वर्ष छत्तीसगढ़ शासन के आदेशानुसार महासमुंद जिले सहित पूरे छत्तीसगढ़ में 5500 रुपए प्रति मानक बोरा की दर से संग्राहक परिवारों को तेंदूपत्ता वनोपज संग्रहण भुगतान होगा।

महासमुंद जिले के सरायपाली बसना पिथौरा सहित जिले भर में हरा सोना का संग्रहण शुरू हो गया है प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी शासन द्वारा वनोंपज संग्रहण के पहले लघु वनोपज समितियों के कर्मचारियों फड़ मुंशीयों सहित तेंदूपत्ता संग्रहण में लगे सभी कर्मचारियों को जिले में बेहतर और प्रचुर मात्रा में तेंदूपत्ता उत्पादन को बढ़ाने साखकर्तन करने की विधियों को समझाने कार्यशाला लगाकर प्रशिक्षित की गई थी, जिसे बेहतर साख कर्तन एवं समय-समय पर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए हैं।

महासमुंद जिला छत्तीसगढ़ में तेंदूपत्ता उत्पादन करने में अव्वल है। महासमुंद वन मंडल अंतर्गत वनोंपज संग्रहण के समय मे अन्य सीमावर्ती जिला व जिले की सीमा से सटे दीगर राज्य गैर क्षेत्रों से भी तेंदूपत्ता की तोड़ाई कर कोंचियों व दलालों द्वारा जिले के सीमावर्ती वनोपज समितियों में खपाने की संभावना रहती है। इसलिए महासमुंद जिला पूरे छत्तीसगढ़ में तेंदूपत्ता संग्रहण में अनियमिता के नाम से भी सुर्खियों में रहता है।

बहरहाल, इस वर्ष खबर लिखे जाने तक किसी भी प्रकार की कोई तेंदूपत्ता संग्रहण कार्य में अनियमितता की खबरें नहीं मिली है। केवल वन परिक्षेत्र पिथौरा अंतर्गत आने वाले लगभग 28 सहकारी समितियों के लगभग 222 फड़ों के लिए क्षेत्र के 29700 संग्राहक परिवार तेंदूपत्त संग्रहण का काम शुरू कर चुके हैं।


 


अन्य पोस्ट