महासमुन्द

गर्भवती की मौत, निजी अस्पताल पर लापरवाही का आरोप, जांच की मांग
30-Apr-2024 2:46 PM
गर्भवती की मौत, निजी अस्पताल पर लापरवाही का आरोप, जांच की मांग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
महासमुंद, 30अप्रैल।
जिले के सरायपाली स्थित भारती हॉस्पिटल में लापरवाही के कारण एक गर्भवती की मौत की खबर है। मृतका के परिवारजनों ने आरोप लगाते कहा कि गर्भवती की मौत को 6 घंटा बीतने के बाद भी कोई डॉक्टर अस्पताल नहीं पहुंचा। 

दोपहर 12 बजे समाचार लिखे जाने तक परिजन अस्पताल के बाहर अस्पताल के खिलाफ नारे लगा रहे हैं और अस्पताल के डॉक्टरों समेत हॉस्पिटल का संचालक गायब हैं।  परिवार वालों का आक्रोश बढ़ते जा रहा है। 

जानकारी अनुसार झिलमिला वार्ड नंबर 9 सरायपाली निवासी दिनेश प्रधान की पत्नी रिंकी प्रधान अस्पताल में प्रसव के लिए भर्ती हुई थी। महिला डॉक्टर के एनेस्थीसिया देते ही उसने दम तोड़ दिया। एनेस्थीसिया किसने दिया, इस संबंध में जांच की मांग परिजन कर रहे हैं। 

परिजनों का आरोप है कि हॉस्पिटल का संचालक नौसिखिया लडक़ों से मरीजों को बेहोशी का इंजेक्शन डलवाता है। इस मामले की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए।


अन्य पोस्ट