महासमुन्द

धान से भरा ट्रक सडक़ किनारे खड़े हाइवा से टकराया, ट्रक चालक गंभीर
29-Apr-2024 2:32 PM
धान से भरा ट्रक सडक़  किनारे खड़े हाइवा से  टकराया, ट्रक चालक गंभीर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 29 अप्रैल।
महासमुंद जिले से गुजरने वाली एनएच-53 झलप बानिया ढाबा के पास धान से भरा एक ट्रक सडक़ किनारे खड़े हाइवा से टकरा गया। जिससे हाईवा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। 

मिली जानकारी के अनुसार धान से भरा एक ट्रक पिथौरा से झल्प की ओर आ रहा था। झलप स्थित पेट्रोल पंप के पास वह सडक़ किनारे कड़ी हाइवा से टकरा गया। इस हादसे में ट्रक चालक स्टेयरिंग में ही फं स गया था। 

घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस व डायल 112 को दी। टीम मौके पर पहुंची। डायल 112 के जवान हेमादास जेंडे चालक भगवान विश्वकर्मा ने लोगों की मदद से बड़ी मशक्कत के बाद ट्रक बालक को बाहर निकाला। ट्रक चालक का एक पैर कट गया था। गंभीर रूप से घायल ड्राइवर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिथौरा पहुंचाया गया। जहां से उसे रायपुर रिफ र किया गया है। इन पंक्तियों के लिखे जाने तक ड्रायवर के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
 


अन्य पोस्ट