महासमुन्द
मतदान केंद्रों की सुरक्षा में भी महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती
28-Apr-2024 3:40 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 28 अप्रैल। महासमुंद के सरकारी कॉलेज वाणिज्य भवन में महिलाओं के लिए खास मतदान केंद्र बनाया गया। इनमें कर्मचारी भी महिलाएं और सुरक्षा में भी महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। महासमुंद के विधायक योगेश्वर राजू सिंह परिवार समेत मतदान करने पहुंचे।
उन्होंने वाणिज्य भवन में अपना मतदान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जातिगत आधार पर वोटर को बहकने का प्रयास कर रही है।
लेकिन यह कोई सरपंच का चुनाव नहीं है, जो जातिगत फैक्टर काम करेगा। महासमुंद वार्ड नंबर 24 निवासी बुजुर्ग दंपति सामू तांडी 70 साल, राम बाई तांडी 65 साल, वार्ड नंबर 24 मतदान करने ट्राई साइकिल से मतदान केंद्र पहुंचे। यहां उन्हें शिकंजी भी पिलाई गई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे