महासमुन्द

निर्माणाधीन पीएम आवास को लेकर हत्या
28-Apr-2024 2:04 PM
निर्माणाधीन पीएम आवास को लेकर हत्या

महासमुंद, 28 अप्रैल। जिले के सराईपाली में शनिवार को एकहत्या की खबर है। मामला सराईपाली क्षेत्र के ग्राम बिजराभांठा की है।

गांव के जगत सिंह बरिहा के नाम पर प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हुआ है, जिसका मकान निर्माण गनपत बरिहा अपने निजी भूमि पर करवा रहे थे। दीवार खड़ा कर चुके थे। गांव का मुरली यादव व किरीत यादव उक्त प्रधानमंत्री आवास निर्माणाधीन स्थान को अपना जमीन बताकर शनिवार की सुबह 7 बजे दोनों तोडऩे लगे। जिसे गनपत बरिहा ने मना किया तो दोनों उनसे अश्लील गाली गलौज कर लड़ाई-झगड़ा करने लगे।

मृतक के दामाद युवराज बरिहा ने पुलिस में रिपोर्ट लिखाई है कि लड़ाई-झगड़े के दौरान मुरली यादव ने गालियां देते हुए गनपत बरिहा को जान सहित मार दूंगा कहकर अपने हाथ में रखे गैंती से उसके सिर के पिछले हिस्से में मार दिया। जिससे गंभीर चोट लगी, खून बहने लगा।

इसके बाद गनपत को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी मुरली यादव व किरीत के खिलाफ  हत्या का मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। सरायपाली थाने में सुबह साढ़े 8 बजे दोनों पर 302 हत्या का मामला दर्ज हुआ है।


अन्य पोस्ट