महासमुन्द
थर्ड जेंडर मतदाता सारिका और जूली ने निभाई भागीदारी
26-Apr-2024 3:15 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 26 अप्रैल। लोकतंत्र के महापर्व में बागबाहरा के थर्ड जेंडर सारिका और जूली ने अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए कहा कि हमने इस बार वीडियो के माध्यम से न केवल थर्ड जेंडर से बल्कि सभी से मतदान करने की अपील की है। निश्चित रूप से इसका असर देखने को मिलेगा। मतदान पश्चात उन्होंने सेल्फी भी ली। उन्होंने अपने साथियों को भी मत देने का आग्रह किया है। लोकतंत्र के इस पर्व में हमारी भी भागीदारी सुनिश्चित होगी। जिले में तृतीय लिंग के 17 मतदाता है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे
