महासमुन्द

वाहन से बाइक भिड़ी, एक मौत, एक घायल
26-Apr-2024 2:59 PM
वाहन से बाइक भिड़ी, एक मौत, एक घायल

महासमुंद, 26 अप्रैल। जिले के बस्ती सरायपाली तालाब मंदिर के पास विपरीत दिशा से आ रही छोटा हाथी वाहन की ठोकर से बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां एक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि एक का इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी और जांच के बाद 24 अप्रैल को मामला दर्ज कर लिया गया है। 

मर्ग जांच के दौरान पाया गया कि भोजराज कठार अपने साथी प्रकाश यादव के साथ 19 अप्रैल की रात अपने मोटर सायकल होण्डा से खम्हारपाली से वापस घर कसडोल जाते समय बस्ती सरायपाली तालाब मंदिर के पास विपरीत दिशा कुटेला की ओर से आ रही छोटा हाथी वाहन की चपेट में आ गया। इससे भोजराज कठार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 

मोटर सायकल के पीछे बैठे व्यक्ति प्रकाश यादव को गंभीर चोट लगने से जिला अस्पताल रिफर किया गया है। मर्ग जांच के बाद आरोपी वाहन चालक के विरूद्ध भादवि की धारा 279, 337, 304 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। 
 


अन्य पोस्ट