महासमुन्द

दो अभ्यर्थियों ने निर्धारित तिथि में व्यय लेखा प्रस्तुत नहीं किया
25-Apr-2024 2:47 PM
दो अभ्यर्थियों ने निर्धारित तिथि में व्यय लेखा प्रस्तुत नहीं किया

महासमुंद, 25 अप्रैल। लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत संसदीय लोकसभा क्षेत्र 9 महासमुंद के अभ्यर्थियों द्वारा कल तक तृतीय लेखा मिलान के  दिन व्यय प्रेक्षक मनीष कुमार दबास एवं व्यय प्रेक्षक रामप्रभु उड़ई आर. के समक्ष व्यय लेखा प्रस्तुत किया गया। इस दौरान लाइजनिंग अधिकारी  अब्दुल वहीद खान उप वनमंडलाधिकारी, आठों विधानसभा के सहायक व्यय प्रेक्षक एवं लेखा टीम उपस्थित थे। निर्धारित तिथियों में 15  अभ्यर्थियों द्वारा निर्वाचन व्यय लेखा की जांच के व्यय लेखा प्रस्तुत किया। जिसकी जांच कर सत्यापित किया गया। इस दौरान अभ्यर्थियों को कहा  गया है कि खोले गए खाते से ही भुगतान करें। दो अभ्यर्थियों द्वारा निर्धारित तिथियों में व्यय लेखा प्रस्तुत नहीं किया है।

उक्त दोनों अभ्यर्थियों को निर्वाचन व्यय लेखा प्रस्तुत करने निर्देशित किया गया है। बता दें कि प्रथम लेखा मिलान 10 अप्रैल एवं द्वितीय लेखा मिलान 18 अप्रैल को किया गया था।


अन्य पोस्ट