महासमुन्द
साहिल साहू का चयन अग्निवीर थल सेना में
25-Apr-2024 2:47 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,25 अप्रैल। शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद के एनसीसी कैडेट साहिल साहू का चयन अग्निवीर थल सेना में हुआ है। साहिल साहू प्रशिक्षण के लिए आर्टिलरी ट्रेनिंग सेंटर हैदराबाद के लिए रवाना हुए। साहिल भोरिंग निवासी हेमलाल साहू के बेटे हैं। उनकी सफलता पर प्राचार्य डा. अनुसुइया अग्रवाल, एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट प्रदीप कन्हेर व कैडेटों ने हर्ष व्यक्त किया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे