महासमुन्द

घंटों बाधित रही बिजली आपूर्ति
24-Apr-2024 7:29 PM
घंटों बाधित रही बिजली आपूर्ति

महासमुंद, 24 अप्रैल। सोमवार की रात में तेज हवाओं के साथ महासमुंद में झमाझम बारिश हुई। इस दौरान बिजली चली गई जो देर रात तक नहीं आई। ग्रामीण क्षेत्रों में भी यही आलम रहा।

रात में किसी की शिकायतों का समाधान नहीं हुआ। लोग शहर के शिकायत केंद्र में फोन लगाते रहे। ग्रामीण क्षेत्रों के नंबर पर कोई जिम्मेदार भी शिकायत लेने के लिए फोन रिसीव नहीं किया।

 मिली जानकारी के अनुसार गाज गिरने से बिजली बाधित थी। कई जगह फाल्ट खोजने के बाद कल मंगलवार की सुबह बिजली व्यवस्था दुरुस्त कर ली गई। 


अन्य पोस्ट