महासमुन्द
तुसदा के खिलाड़ी महाराष्ट्र में दिखाएंगे जौहर
23-Apr-2024 2:59 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,23अप्रैल। 67वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता रग्बी पुणे महाराष्ट्र में 23 से 24 अप्रैल तक आयोजित की जा रही है। छत्तीसगढ़ की टीम में महासमुंद जिला बागबाहरा ब्लॉक के हायर सेकेंडरी स्कूल तुसदा से 19 वर्ष बालिका वर्ग में भारती खडिय़ा, दुर्गेश्वरी पटेल का चयन हुआ है। दोनों ही 14 वर्ष की उम्र से पीटीआई अंजू प्रजापति के मार्गदर्शन में रग्बी खेल रही हैं तथा प्रतिवर्ष रग्बी के विभिन्न स्तरीय खेल में प्रदर्शन करती आ रही हैं। दोनों ने इस वर्ष राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रायपुर जोन को रजत पदक दिलाई है। इसी आधार पर उनका चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे