महासमुन्द

पहाड़ी में महुआ शराब-लाहन जब्त
23-Apr-2024 2:49 PM
पहाड़ी में महुआ शराब-लाहन जब्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,23अप्रैल। शशुपाल पर्वत से लगी पहाड़ी में अवैध हाथभट्टी महुआ शराब के निर्माण के लिए अलग-अलग स्थानों में रखी 27 प्लास्टिक बोरियों में 945 किलोग्राम महुआ लाहन एवं एक प्लास्टिक बोरी में पॉलीथिन में बंधा हुआ 20 लीटर हाथभट्ठी महुआ शराब को कब्जे में आबकारी टीम ने लिया तथा महुआ लाहन को मौके पर नष्ट किया है।

मुखबिर सूचना के आधार पर आबकारी टीम सरायपाली ने सोमवार को ग्राम गेर्रा थाना बलौदा के शिशुपाल पर्वत से लगी पहाड़ी में अवैध हाथभट्टी महुआ शराब के निर्माण के लिए अलग-अलग स्थानों में रखी 27 प्लास्टिक बोरियों में कुल 945 किलोग्राम महुआ लाहन कीमत 47250 रुपए एवं एक प्लास्टिक बोरी में पॉलीथिन में बंधा हुआ 20 लीटर हाथभटी महुआ शराब कीमत 4000 रुपए कुल बाजार  मूल्य 51250 रुपए को विधिवत कब्जे में लिया तथा महुआ लाहन को मौके पर नष्ट किया है।

उक्त लावारिस सामग्री के स्वामित्व के संबंध  में पतासाजी किए जाने पर कुछ पता नहीं चला। अत: अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध आबकारी अधिनियम 1915 की धारा के तहत प्रकरण कायम ॉ किया गया। आरोपियों के संबंध में पतासाजी जारी है। उक्त कार्रवाई आबकारी वृत्त सरायपाली के प्रभारी आबकारी उप निरीक्षक शिवशंकर के नेतृत्व में की गई।

 इस दौरान आबकारी स्टाफ सरायपाली उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट