महासमुन्द
कमीशनिंग कार्य 22 तक
20-Apr-2024 2:36 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,20 अप्रैल। लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए जिले में उपलब्ध कंट्रोल यूनिट में कैंडिडेट सेट करने, बैलेट यूनिट में मतपत्र लगाने व कंट्रोल यूनिट, बैलेट यूनिट, व्हीव्हीपैट का सीलिंग कार्य कमीशनिंग,विधानसभावार आज 20, 21 एवं 22 अप्रैल 2024 को प्रात: 08 बजे से कृषि उपज मण्डी पिटियाझर महासमुंद में किया जाना है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभात मलिक ने कमीशनिंग कार्य के लिए निर्धारित दिवसों में नियत समय एवं स्थान पर लोकसभा संसदीय क्षेत्र 9 महासमुंद के सभी अभ्यर्थियों या अधिकृत प्रतिनिधि, अभिकर्ता को अनिवार्य रूप से उपस्थित होने कहा है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे