महासमुन्द

खल्लारी विधायक द्वारकाधीश यादव का जनसंपर्क
18-Apr-2024 2:33 PM
खल्लारी विधायक द्वारकाधीश यादव का जनसंपर्क

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बागबाहरा, 18 अप्रैल। महासमुंद लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी पूर्व गृह मंत्री व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ताम्रध्वज साहू के पक्ष में छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व संसदीय सचिव व विधायक द्वारिकाधीश यादव का विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न ग्रामों में लगातार जनसंपर्क दौरा जारी है।

इसी क्रम में विधायक श्री यादव ने पिथौरा क्षेत्र के ग्राम ठाकुरदिया खुर्द, जांघोरा, ग्राम कौहाकूड़ा, हरदी , धनोरा, बेलर, ग्राम सरायपाली एवं ग्राम खुसरुपाली में ग्रामीण जनों से मुलाकात करके चुनावी सभा को संबोधित किया।

इस दौरान श्री यादव ने कांग्रेस के द्वारा जारी किए गए विभिन्न न्याय योजनाओं वाले गारंटी पत्र की भी जानकारी दी। इस अवसर पर प्रमुख रूप से करन दीवान लेखराम दीवान, बुधेश्वर उडसेना  हेमसिंह नायक देवराज ठाकुर रमेश साहू, मोती बाल जागडे,मोती साहू तुला साहू सहित कांग्रेस के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट