महासमुन्द
स्वीप के तहत मेहंदी स्पर्धा
18-Apr-2024 2:29 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 18 अप्रैल। मंगलवार को शहर के मतदान केंद्रों में मतदाता जागरूकता अभियान स्वीप कार्यक्रम के तहत मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस संबंध में मुख्य नगर पालिका अधिकारी टॉमसन रात्रे ने बताया कि स्थानीय विद्यालयों में स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता जागरूकता से संबंधित मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में नवयुवा मतदाताओं के साथ महिलाओं बालिकाओं ने भी बढ़.चढक़र उत्साह के साथ भाग लिया और मतदाता जागरूकता नारों के साथ मेहंदी लगाकर मतदाताओं से अनिवार्य रूप से मतदान करने का संदेश दिया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे