महासमुन्द
धारदार हथियार लेकर घूमते 2 गिरफ्तार
13-Apr-2024 3:54 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,13 अप्रैल। धारदार हथियार लेकर घूमने वाले 2 आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार 11 अप्रैल को मुखबिर से सूचना मिली कि झलप रोड कृष्ण कुंज के सामने बागबाहरा में दो व्यक्ति अपने अपने हाथों में तेज धारदार चाकू लेकर हवा में लहरा रहे हैं तथा आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहे हैं, जिसे मौका स्थल पहूंचकर पुलिस की टीम के द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया।
प्रभात तिवारी तथा अंशु पाण्डे दोनों निवासी भानपुर का रहने वाले बताये। उनके कब्जे दो धारदार चाकू को जप्त किया गया आरोपियो के विरुद्ध थाना बागबाहरा में अपराध धारा 25, 27 आम्र्स एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गयाज्सम्पूर्ण कार्यवाही महासमुन्द पुलिस के द्वारा की गई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे