महासमुन्द
उम्मीदवारों के व्यय लेखा निरीक्षण की तिथि निर्धारित
12-Apr-2024 3:11 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,12अप्रैल। लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत संसदीय लोकसभा क्षेत्र 9 महासमुंद के समस्त उम्मीदवारों के व्यय निरीक्षण के लिए रिटर्निंग ऑफिसर प्रभात मलिक ने आदेश जारी कर कहा है कि व्यय लेखा निरीक्षण कार्यक्रम अंतर्गत प्रथम लेखा मिलान 10 अप्रैल 2024, द्वितीय लेखा मिलान 18 अप्रैल 2024 एवं तृतीय लेखा मिलान 24 अप्रैल 2024 को समय प्रात: 10 बजे से शाम 5:30 बजे तक जिला पंचायत के सभाकक्ष में होगी। समस्त उम्मीदवारों को अपना व्यय लेखा निरीक्षण कराने हेतु स्वयं अथवा अपने निर्वाचन अभिकर्ता के माध्यम से व्यय लेखा रजिस्टर मय समस्त दस्तावेज, बिल व्हाउचर्स के साथ जांच हेतु उपस्थित होने कहा है।
अनुपस्थिति की स्थिति में नियमानुसार कार्रवाई का उत्तरदायी अभ्यर्थी स्वयं होगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे