महासमुन्द
मतदाता जागरूकता कार्यक्रम
12-Apr-2024 2:49 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,12अप्रैल। महासमुंद कलेक्टर एवम् जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभात मलिक, जिला पंचायत सीईओ एवम् स्वीप नोडल अधिकारी एस आलोक के मार्गदर्शन में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा हैं।
खेल एवम् युवा कल्याण महासमुंद के द्वारा एकलव्य आवासीय विद्यालय भोरिंग महासमुंद में खिलाडिय़ों ने 10 अप्रैल को स्वीप अन्तर्गत लोकसभा निर्वाचन महासमुंद में 26 अप्रैल मतदान दिवस को जिले के मतदाताओं को जागरुक करने मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाया। जिसमें खिलाडिय़ों ने जिले में अधिक से अधिक संख्या में लोगों को ’मतदान ज़रूर करें’ के नारे के साथ मतदान का संदेश दिया। उक्त आयोजन खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे के मार्गदर्शन में तीरंदाजी प्रशिक्षक एवन साहू की उपस्थिति में हुआ।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे