महासमुन्द
नवरात्रि पर शोभायात्रा
12-Apr-2024 2:40 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,12अप्रैल। सरस्वती शिशु मंदिर भोरिंग में हिंदू नववर्ष व चैत्र नवरात्रि पर भव्य कलश यात्रा व शोभायात्रा का आयोजन किया गया। उपसरपंच प्रतिनिधि तेजराम साहू व प्रधानाचार्य नीलकमल साहू के नेतृत्व में गांव के गली-मोहल्ले में भव्य कलश व शोभायात्रा बच्चों की झांकी के साथ निकाली गई। इस अवसर पर आचार्य सुमन लहरे, टकेश साहू, पंकज डहरिया, दिव्या, लता सेन, तरुणा आंवले, चंपा साहू, तनू साहू, टिकेश्वरी साहू, मोनिका साहू आदि उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे