महासमुन्द

सबमर्सिबल पम्प एवं बैटरी चोरी, 3 आरोपी गिरफ्तार
12-Apr-2024 2:28 PM
सबमर्सिबल पम्प एवं बैटरी चोरी, 3 आरोपी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,12अप्रैल।
जिले के थाना तुमगांव क्षेत्र में हो रही सबमर्सिबल पम्प एवं बैटरी चोरी की घटना में पुलिस ने आरोपी से सबमर्सिबल पम्प एवं बैटरी चोरी के गिरोह के तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 7 बैटरी एवं 4  सबमर्सिबल पम्प बरामद किया गया है। 

पुलिस के अनुसार प्रार्थी सहदेव राम ध्रुव निवासी मुस्की ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका ग्राम मुस्की में बोकराहा खार में 2 एकड़ खेत है। जिसमें 3 एचपी का साबर कंपनी का सबमर्सिबल पम्प लगा हुआ था जिसे 17 मार्च को रात्रि में किसी अज्ञात चोर ने बोर से निकालकर चोरी कर ली। उसी रात 17 मार्च को ही गांव के ही तोरण ध्रुव, गणेश साहू, किशोर ध्रुव एवं देवनारायण साहू के घर में रखे ट्रैक्टर से अज्ञात चोरों ने बैटरी चोरी कर ली। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना तुमगांव में अपराध धारा 379, 34 भादवि का प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान 10 अप्रैल को पुलिस की टीम ने 3 व्यक्ति आलेक देवार , महराजा देवार तथा उत्तम देवार निवासी  महासमुंद को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया। पूछताछ करने पर उक्त खेत का  सबमर्सिबल पम्प एवं गांव के ट्रैक्टरों से बैटरी चोरी करना स्वीकार किया। 

पुलिस की टीम ने तीनों आरोपियों के कब्जे से 5 बैटरी एवं एक सबमर्सिबल पम्प जब्त किया है। उत्तम देवार ने अपने घर में अलग से सबमर्सिबल पम्प, 2 बैटरी कापर वायर तथा केबल वायर रखा हुआ था। 

उक्त समान के संबंध में वैद्य कागजात पेश करने नोटिस देने पर किसी प्रकार का कागजात नहीं होना बताया। इस तरह आरोपियों के कब्जे से 07  नग बैटरी, 04 नग सबमर्सिबल पम्प, बैटरी कापर वायर तथा केबल वायर जप्त कर थाना तुमगांव में अपराध धारा 379, 34 भादवि व 41-1़4 के तहत् कार्रवाई की गई।


अन्य पोस्ट