महासमुन्द

आयुष स्वास्थ्य व जागरूकता शिविर
10-Apr-2024 2:17 PM
आयुष स्वास्थ्य व जागरूकता शिविर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,10 अप्रैल।
प्रति माह दूसरे व चौथे मंगलवार को जिला जेल महासमुंद में आयुष स्वास्थ्य व जागरूकता शिविर लगाकर किया जा रहा है। बंदियों के स्वास्थ्य में सुधार, आयुर्वेद व योग के माध्यम से चिकित्सा किया जाएगा। इस उपक्रम में  प्रत्येक माह के चतुर्थ मंगलवार को योग शिविर आयोजित किया जाना सुनिश्चित हुआ है।

मंगलवार को जिला जेल महासमुंद में आयुष चिकित्सा व जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में शासकीय  आयुष पॉली क्लिनिक महासमुंद में पदस्थ आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी व मानसिक रोग विशेषज्ञ डा.सर्वेश दुबे अपने सहयोगी खोमन लाल साहू  औषधालय सेवक के साथ बंदियों को स्वास्थ्य के सम्बंध में जानकारी दी और उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया।

जेल अधीक्षक उत्तम कुमार पटेल के सहयोग से इस चिकित्सा व जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जेल में पदस्थ ममता  पटेल फ ार्मासिस्ट का सहयोग इस शिविर के संचालन में प्राप्त हुआ। शिविर में उदर रोग, अतिसार,प्रतिश्याय, कास, चर्म रोग, वात रोग सहित मूत्र रोग के 82 लाभार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।


अन्य पोस्ट