महासमुन्द
हस्ताक्षर अभियान से मतदाताओं को किया जा रहा जागरूक
05-Apr-2024 4:16 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 5 अप्रैल। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभात मलिक के निर्देशानुसार लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए मतदाताओं की मतदान में शत प्रतिशत भागीदारी हेतु मतदाता जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है।
इसी क्रम में आज जिला संगठक डॉ. मालती तिवारी के मार्गदर्शन में स्वीप कार्यक्रम के तहत डॉ. भीमराव अंबेडकर शासकीय महाविद्यालय बलौदा के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने के लिए हस्ताक्षर अभियान संचालित किया गया है। हस्ताक्षर के माध्यम से मतदाताओं को 26 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए संदेश दिया जा रहा है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे