महासमुन्द
हथियार लहराते युवक गिरफ्तार
05-Apr-2024 2:45 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 5 अप्रैल। तुमगांव पुलिस ने एक युवक को धारदार हथियार लेकर लहराते गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 2 अप्रैल को मुखबिर से सूचना मिली कि गाड़ाघाट कौशिक फॉर्म तुमगांव के पास एक व्यक्ति धारदार हथियार लेकर लहराते हुए लोगों डराते-धमकाते घूम रहा है। सूचना पर बताए स्थान पर पहुंचकर योगेंद्र जेण्ड्रे (24) को लोहे का धारदार हथियार लहराते पकड़ा गया। उसके खिलाफ धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे