महासमुन्द
कलेक्टर ने पीठासीन-मतदान अफसरों के प्रशिक्षण का किया निरीक्षण
01-Apr-2024 8:52 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 1 अप्रैल। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभात मलिक ने कल वेडनर मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल महासमुंद में लोकसभा निर्वाचन 2024 के सुगम संचालन के लिए प्रथम चरण अंतर्गत चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया। जिले के महासमुंद, बागबाहरा, सरायपाली विकासखंडों में पीठासीन अधिकारी और मतदान अधिकारी.1 को सुचारू और शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे