महासमुन्द

महिलाओं ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोर्चा खोला
01-Apr-2024 3:48 PM
महिलाओं ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ  मोर्चा खोला

 छापामार कर महुआ और कच्ची शराब बरामद

महासमुंद, 1 अप्रैल। बागबाहरा क्षेत्र के ग्राम भदरसी में महिलाओं ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ  मोर्चा खोलते 30 मार्च को देर शाम तक सर्व आदिवासी समाज व सर्व समाज के नेतृत्व में छापेमार कार्रवाई की। इसमें भारी मात्रा में महुआ और कच्ची शराब बरामद की।

 महिलाओं ने कहा कि अवैध शराब बिक्री में शामिल लोगों को ग्राम सभा की बैठक में बुलाकर आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस को सौंपा जाएगा।

ज्ञात हो कि गांव में पिछले कई महीनों से कच्ची महुआ शराब की अवैध बिक्री हो रही थी। इसे बंद करने ग्रामीण लगातार चेतावनी दे रहे थे। पुलिस भी कार्रवाई कर रही थी, लेकिन अंकुश नहीं लग रहा था। गांव में शराब उपलब्ध होने से अशांति बनी रहती है और बाहरी लोग भी आते जाते रहते हैं। कुछ असामाजिक तत्व भी होते हैं। जिससे अप्रिय घटना की भी आशंका बनी रहती है।


अन्य पोस्ट