महासमुन्द
बाबा गुरू घासीदास व सतनामी समाज पर टिप्पणी
30-Mar-2024 2:33 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
एफआईआर की मांग, नारेबाजी
महासमुंद, 30 मार्च। बाबा गुरू घासीदास व सतनामी समाज के विरूद्ध अश्लील टिप्पणी करने के आरोपी इंस्टाग्राम आईडी धारक पर एफ आईआर दर्ज करने की मांग को लेकर कल प्रगतिशील सतनामी समाज के पदाधिकारियों ने खल्लारी थाना पहुंचकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की तथा जमकर नारेबाजी की।
सौंपे ज्ञापन में समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि अज्ञात इंस्टाग्राम आईडी में भी अपशब्दों का उपयोग किया है। लंबे समय से उक्त व्यक्ति द्वारा अश्लील टिप्पणी कर सामाजिक सौहाद्र्र बिगाडऩे का प्रयास किया जा रहा है। उक्त आईडी धारक के विरूद्ध एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर समाजजनों ने कल थाना पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने के दौरान समाज के अध्यक्ष विजय बंजारे मीडिया प्रभारी सोमनाथ टोंडेकर सहित बड़ी संख्या में समाज जन उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे