महासमुन्द
45 लीटर महुआ शराब संग एक गिरफ्तार
30-Mar-2024 2:27 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 30 मार्च। बसना पुलिस ने ग्राम अखराभांठा के एक ग्रामीण के घर से बड़ी मात्रा में महुआ शराब बरामद किया है तथा आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि गुलबदन सोनी उर्फ खुदीराम ग्राम अखराभांठा अपने पास बड़ी मात्रा में अवैध रूप से महुआ शराब रखा है। उक्त सूचना पर पुलिस ने रेड कार्रवाई करते हुए आरोपी गुलबदन सोनी उर्फ खुदीराम निवासी अखराभांठा के कब्जे से 45 लीटर देशी हाथ भट्टी महुआ शराब कीमती 9 हजार रुपए को जब्त किया तथा आबकारी एक्ट की धारा 34-2 के तहत उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे