महासमुन्द
महासमुंंद लोकसभा में नामांकन दाखिला आज से
28-Mar-2024 4:17 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 28 मार्च। लोकसभा निर्वाचन 2024 के द्वितीय चरण के लिए आज 28 मार्च को अधिसूचना जारी होगी। रिटर्निंग ऑफिसर एवं कलेक्टर प्रभात मलिक के कार्यालय कक्ष क्रमांक 06 में अभ्यर्थियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र जमा किया जाएगा। द्वितीय चरण के लिए प्रत्याशी अपना नामांकन पत्र शासकीय अवकाश दिवस को छोडक़र कार्यालयीन दिवस में प्रात: 11 से दोपहर 3 बजे तक दाखिल कर सकते हैं। द्वितीय चरण लोकसभा निर्वाचन अंतर्गत नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 4 अप्रैल गुरुवार है। नामांकन पत्रों की संवीक्षा 5 अप्रैल शुक्रवार को होगी। नाम वापसी की तिथि 8 अप्रैल सोमवार है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे