महासमुन्द
मतदाता जागरूकता कार्यक्रम
24-Mar-2024 8:16 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 24 मार्च। महासमुंद जिले में नगरीय क्षेत्र से लेकर ग्रामीण इलाकों, चौक-चौराहों, स्कूल, कॉलेजों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभात मलिक तथा सीईओ जिला पंचायत एवं नोडल स्वीप अभियान एस आलोक के मार्गदर्शन में लोकसभा निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत मतदाता जागरूकता अभियान की गतिविधियां संचालित की जा रही है। इसी के तहत कल शनिवार को शंकराचार्य भवन कम्युनिटी मोबालाइजेशन अंतर्गत शिक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, पालक सम्मेलन, सह माता उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें मुख्य नगरपालिका अधिकारी टॉमसन रात्रे ने उपस्थित समस्तजनों को शत् प्रतिशत मतदान हेतु शपथ दिलाई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे