महासमुन्द
मतदाता जागरुकता अभियान
23-Mar-2024 2:06 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,23 मार्च। राष्ट्रीय सेवा योजना के निर्देशन में लोकसभा चुनाव हेतु जागरूकता अभियान प्रारंभ किया गया है। जिसके तहत लोगों को संदेश दिया जा रहा है कि देश के प्रत्येक नागरिक को अपने मतदान अधिकार का प्रयोग करना चाहिए और एक जिम्मेदार नागरिक होने का कर्तव्य भी निभाना चाहिए।
इस अभियान में डॉ.मालती तिवारी के मार्गदर्शन गुड शेफर्ड स्कूल की अनीता वंजारी, कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना प्राचार्य एमएस राव के नेतृत्व में स्टाफ के साथ मतदाता जागरूकता अभियान में सहयोगी भूमिका निभा रहे हैं एवं लोगों को मतदान का महत्व भी बताया जा रहा है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे