महासमुन्द
लाइजनिंग अधिकारी नियुक्त
22-Mar-2024 2:50 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,22 मार्च। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के लिए महासमुंद जिले के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक एवं व्यय प्रेक्षक के सहयोग के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभात मलिक ने अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। सामान्य प्रेक्षक के लाइजनिंग ऑफिसर जिला खनिज अधिकारी सनत कुमार साहू को नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार व्यय प्रेक्षक लोकसभा 09 के लाइजनिंग ऑफिसर उप वनमण्डलाधिकारी अब्दुल वहीद खान होंगे। नियुक्त लाइजनिंग अधिकारी प्रेक्षक एवं व्यय प्रेक्षक के निर्देशन में कार्य संपादित करेंगे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे