महासमुन्द
बाइक की ठोकर, स्कूटी सवार की मौत
22-Mar-2024 2:32 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,22 मार्च। बसना थाना क्षेत्र में बाइक की टक्कर से स्कूटी चालक की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि गिरजा प्रसाद नैरोजी 55 के नाती आर्यन नैरोजी की स्कूटी को बाइक के चालक ने टक्कर मार दी। इससे गंभीर चोट लगने से आर्यन घायल हो गया। आर्यन को शासकीय अस्पताल बसना ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। रिपोर्ट पर आरोपी वाहन चालक के खिलाफ धारा 304 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे