महासमुन्द
निजी भवनों पर विज्ञापन लगे तो पालिका वसूलेगा शुल्क
21-Mar-2024 4:07 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,21मार्च। नगर पालिका अब निजी या व्यावसायिक भूखंडों व भवनों पर लगाए गए विज्ञापनों का शुल्क वसूलेगा। इसके साथ ही बिल्डरों से स्वयं के प्रोजेक्ट के विज्ञापन से भी शुल्क लिया जाएगा।
कल बुधवार को हुई विभागीय बैठक में मुख्य नगर पालिका अधिकारी टॉमसन रात्रे ने कहा कि निजी भवनों व भूखंडों में लगे विज्ञापनों से नगर पालिका को राजस्व की हानि हो रही है। शहर में निजी भवनों व भूखंडों पर बडी संख्या लगे विज्ञापनों को देखकर इस संबंध में कार्रवाई किया जाना अवश्यक हो गया है। उन्होंने राजस्व विभाग के प्रभारी को निर्देश दिया है कि व्यावसायिक भूखंडों पर निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में भवन स्वामी बिल्डर्स द्वारा लगाये गये स्वयं के प्रोजेक्ट का विज्ञापन तथा अन्य विज्ञापन प्रदर्शन किया जा रहा है उनकी सूची तैयार करते हुए नोटिस जारी किया जाए
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे