महासमुन्द
सरायपाली में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन
17-Mar-2024 3:02 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,17 मार्च। महासमुंद लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू 18 मार्च को 11 बजे सरायपाली के अग्रवाल भवन में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे।
इस संबंध में जानकारी देते हुए क्षेत्रीय विधायक चातुरी नंद ने बताया कि लोकसभा चुनाव में प्रचंड मतों से जीत दिलाने कांग्रेस कार्यकर्ता फिर से तैयार है। महासमुंद लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू जी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। मालूम हो कि महासमुंद लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी ने पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेता ताम्रध्वज साहू को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। प्रत्याशी घोषित होने के बाद ताम्रध्वज साहू का यह पहला सरायपाली दौरा है। कांग्रेस कार्यकर्ता इसकी तैयारियों में जोर शोर से जुटे हुए हंै।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे