महासमुन्द
ओडिशा से महासमुंद के रास्ते रायपुर ले जा रहे थे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,16 मार्च। ओडिशा से महासमुंद के रास्ते छत्तीसगढ़ के लिए एक कार में गांजा परिवहन कर रहे दो लोगों को पुलिस में व सायबर सेल की संयुक्त टीम ने 114 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सरायपाली अभिषेक केसरी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिंघोड़ा महेश साहू व उनकी टीम एवं सायबर सेल के संयुक्त टीम ने शुक्रवार को ओडिशा से छत्तीसगढ़ की ओर आ रही एक सफेद रंग की कार को रोका। वाहन में दो व्यक्ति सवार थे। पूछताछ करने पर दोनों ने घबराकर गोल -मोल जवाब दिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर वाहन में गांजा रखकर फुलबानी ओडिशा से रायपुर ले जाना स्वीकार किया।
पुलिस ने वाहन के पीछे डिक्की से 114 किलोग्राम गांजा कीमत 57 लाख रुपए को जब्त कर परिवहन कर रहे आरोपी वृंदाबन दंडिया एवं जोशोबंत दंडिया दोनों निवासी टेन्तुलिगड़ा थाना टिकाबली जिला फुलबानी ओडि़शा को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के विरूद्ध थाना सिंघोड़ा में एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत विधिवत कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है। परिवहन में प्रयुुक्त कार, दो मोबाइल भी आरोपियों से बरामद की गई है।