महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,15 मार्च। छत्तीसगढ़ संकुल शैक्षिक समन्वयक शिक्षक संघ विकासखंड बसना द्वारा शासकीय प्राथमिक शाला खटखटी विकासखंड बसना जिला महासमुंद में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण कार्यक्रम योजना अंतर्गत न्योता भोज का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
मुख्य अतिथि डॉ. संपत अग्रवाल विधायक विधानसभा बसना, कलेक्टर प्रभात मलिक, जिला भाजपा उपाध्यक्ष जितेंद्र त्रिपाठी, संजय भोई, अरविंद मिश्रा, नगर पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र साहू, पार्षद महेंद्र सिंह अरोरा, सरपंच पुष्पा नंद, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी विनोद शुक्ला, बद्री विशाल जोल्हे, लोकेश्वर सिंह कंवर सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। सभी ने साथ बैठकर न्यौता भोजन का आनंद लिया। बीच उन्होंने बच्चों के साथ सेल्फी भी ली एवं सामूहिक फोटो भी खिंचवाई। कार्यक्रम को सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी बी पी जोलहे, विनोद शुक्ला, लोकेश्वर सिंह कंवर विकास खंड स्रोत केंद्र समन्वयक ललित देवता, संकुल प्राचार्य एन के पंडा, शरद संकुल समन्वय एवं शिक्षकों ने संबोधित किया। खटखटी के सेवानिवृत्ति शिक्षक, संयुक्त शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष विजय घृतलहरे,विकासखंड अध्यक्ष नीलांबर नायक,ा अरुण प्रधान,शरण दास, शिक्षक संघ समन्वयक संघ के अध्यक्ष तीरथराम पटेल सहित अन्य कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विकास खंड के समस्त संकुल समन्वयक, शासकीय प्राथमिक खटी के प्रधान पाठक ऋषिकेश साहू, सहायक रूपेश, जन भागीदारी समिति विद्यालय एवं ग्राम के नवयुवकों का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन अनिल सिंह साव एवं आभार प्रदर्शन संकुल समन्वयक संघ के सचिव सुरेश नंद ने किया।