महासमुन्द

ओडिशा ले जा रहे 21 मवेशी बरामद, एक बंदी
15-Mar-2024 2:17 PM
ओडिशा ले जा रहे 21 मवेशी बरामद, एक बंदी

बजरंग दल ने ट्रक और तस्कर पकड़ पुलिस को दी सूचना
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 15 मार्च।
बजरंग दल ने बागबाहरा खोपली पड़ाव के पास बुधवार-गुरूवार की रात एक ट्रक से 21 मवेशियों की तस्करी कर रहे एक आरोपी को पकडक़र पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर पशु अतिसार अधिनियम 1871 और छग एग्रीकल्चर केंटल अधिनियम 2004 के तहत कार्रवाई कर रही है। बताया है कि मामले में एक आरोपी फरार हो गया। जानकारी के अनुसार बजरंग दल रायपुर के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को सूचना मिली कि मंदिर हसौद रायपुर से ट्रक क्रमांक सीजी 07 सीएच 0725 में मवेशी भरकर ओडिशा के रायगढ़ा ले जाया जा रहा है। सूचना पर उन्होंने ट्रक का पीछा किया और उसे रोकने का प्रयास किया, पर ट्रक चालक तेज गति से वाहन चलाता हुआ महासमुंद से बागबाहरा पहुंच गया। इस दौरान ट्रक के आगे का दोनों चक्का पंचर हो गया। फिर भी ट्रक चलाता रहा।  स्थानीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने रात करीब एक बजे पिथौरा चौक खोपलीपड़ाव के पास वाहन को रोका और बागबाहरा पुलिस को सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन से 21 भैंस बरामद किया। 

बागबाहरा एसडीओपी डॉ. यू लेंडन यार्क ने बताया कि वाहन से एक खलासी उत्तरप्रदेश शामल निवासी मो. वसीम को गिरफ्तार किया गया है, जबकि वाहन चालक मौका पाकर फरार हो गया है।
उन्होंने बताया कि मवेशियों को सब्जी मंडी प्रांगण में लाकर जांच के लिए पशु चिकित्सक को बुलाया गया और मवेशियों की जांच करा उनके खाने-पीने की व्यवस्था की गई।  श्री यार्क ने बताया कि मवेशियों को ब्लॉक के दो गौशालाओं में से किसी एक में भेजने की तैयारी चल रही है।


अन्य पोस्ट