महासमुन्द
स्कूल में न्योता भोज
12-Mar-2024 2:31 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,12 मार्च। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कुम्हारपारा महासमुंद में सोमवार को न्योता भोजन का आयोजन किया गया। वार्ड पार्षद पवन पटेल, शाला विकास समिति के अध्यक्ष भोलानाथ तांडी, महिला समिति की निर्मला चंद्राकर ने छात्र-छात्राओं के साथ बैठकर न्योता भोजन में खीर, पूड़ी, बड़ा, जलेबी, छोले, चावल, दाल आदि का लुत्फ उठाया। इस दौरान प्रधानपाठिका शिवकुमारी जायसवाल, शिक्षक गोविंद प्रसाद साहू आदि उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे