महासमुन्द
लोस प्रत्याशी ताम्रध्वज से मिली नपाध्यक्ष, दी बधाई
11-Mar-2024 2:55 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,11मार्च। पूर्व गृहमंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता ताम्रध्वज साहू को लोकसभा चुनाव 2024 के लिए महासमुंद लोकसभा सीट से प्रत्याशी घोषित किए जाने पर नपाध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग ने शनिवार को दुर्ग स्थित उनके निवास पर उनसे सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने श्री साहू को बुके भेंटकर प्रत्याशी घोषित किए जाने के लिए बधाई दी। उन्होंने प्रत्याशी श्री साहू से कहा कि महासमुंद लोकसभा सीट से वे सर्वाधिक मतों से विजय होंगे और नया इतिहास रचेंगे। इस दौरान उनके साथ प्रदेश संयोजक अरिश अनवर और महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव लता कैलाश चंद्राकर मौजूद रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे