महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,11 मार्च। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महासमुंद के सचिव दामोदर प्रसाद चन्द्रा ने जानकारी दी है कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महासमुंद के अध्यक्ष एवं जिला न्यायाधीश अनिता डहरिया के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व के अधीन 9 मार्च दिन शनिवार को जिला न्यायालय महासमुंद सहित तहसील स्थित पिथौरा, सरायपाली, बसना और बागबाहरा स्थित सिविल, श्रम, जिला पंचायत एवं राजस्व न्यायालयों सहित कुल 23 खण्डपीठों का गठन कर नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया।
नेशनल लोक अदालत की उक्त सभी खण्डपीठों में श्रमिक विवाद, बैंक रिकवरी प्रकरण, विद्युत एवं देयकों के अवशेष बकाया की वसूली और राजीनामा योग्य अन्य मामले के बकाया की वसूली संबंधी प्री.लिटिगेशन मामले, राजस्व न्यायालयों से संबंधित प्रकरण सुनवाई हेतु रखे गये थे।
उक्त मामलों के अलावा राजीनामा योग्य दांडिक प्रकरण, परक्राम्य लिखत अधि. की धारा.138 के अधीन परिवाद पर संस्थित मामले, मोटर दुर्घटना दावा संबंधी मामले तथा विद्युत अधिनियम 2003 की धारा.135 क के तहत विद्युत चोरी के मामलेए सिविल मामले भी नियत किये गये थे। उक्त खण्डपीठों में उपरोक्त सभी मामलों की सुनवाई करते हुए जिला महासमुंद स्थित विभिन्न न्यायालयों में प्रकरणों का निराकरण किया गया।
इसी प्रकार प्री.लिटिगेशन संबंधित कुल 367 प्रकरणों का निराकरण कर 52 लाख, 23 हजार 996 रुपए का अवार्ड पारित किया गया। राजस्व न्यायालय एवं जिला पंचायत मनरेगा के 48 हजार 208 प्रकरणों का निराकरण किया गया। जिला एवं तहसील स्थित न्यायालयों में लंबित सिविल वाद, दांडिक मामलों, मोटर दुर्घटना दावा, चेक अनादरण के प्रकरण, इत्यादि के 1 हजार 684 मामलों में सुनवाई पश्चात् सुलह एवं समझौता के आधार पर निराकरण किया गया और उनमें 9 करोड़, 32 हलाख, 69 हजार 439 की राशि के आवार्ड पारित किए गए।