महासमुन्द
महासमुंद, 11 मार्च। होली के 8 दिन पूर्व इस बार होलाष्टक 17 मार्च से लग रहा है, जो 25 मार्च को समाप्त होगा। ऐसे में होलाष्टक काल में सभी प्रकार के शुभ कार्यों में विराम लग जाएगा, वहीं 26 मार्च से पुन: शुभ कार्य किए जा सकेंगे।
मिली जानकारी के अनुसार होली से ठीक आठ या नौ दिन पहले से होलाष्टक लग जाता है। होलाष्टक के दौरान किसी भी तरह के शुभ और मांगलिक कामों को करने की मनाही होती है। इस बार होलाष्टक फाल्गुन मास की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से आरंभ हो रहा है, जो पूर्णिमा को समाप्त होगा। होलाष्टक शुरू होने के साथ मांगलिक और शुभ कामों की मनाही हो जाती है। जप तप करना काफी शुभ माना जाता है। होलाष्टक के दिन ही होलिका दहन वाले स्थान को गोबर,गंगाजल आदि डालकर लिपाई का जाती है। इसके साथ ही होलिका का डंडा रखा जाता है। जिसके बाद से उस जगह पर लकड़ी इक_ा करना शुरू हो जाता है। होलाष्टक के दौरान किसी भी तरह के मांगलिक और शुभ कार्यों को करने की मनाही होती है।
इस दौरान नए घर का निर्माण या फिर गृह प्रवेश नहीं किया जाता है। सोना,चांदी, वाहन आदि खरीदने की भी मनाही होती है। इस दौरान नया व्यापार या फिर कोई अन्य काम की शुरुआत नहीं की जाती है। शादी, विवाह, मुंडन,छेदन सहित अन्य 16 संस्कारों को करने की मनाही होती है।
होलाष्टक के दौरान पूजा पाठ, तप. ध्यान करना शुभ माना जाता है। नगर पंडित पंकज तिवारी ने बताया कि होलाष्टक के दौरान हनुमान जी, भगवान विष्णु और नरसिंह भगवान की पूजा करने का विधान है। होलाष्टक के दौरान सूक्त पाठ और मंगल ऋ ण मोचन स्त्रोत का पाठ करने से कर्ज से छुटकारा मिल जाता है और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।
———---