महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बागबाहरा, 10 मार्च। खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव ने महाशिवरात्रि पर क्षेत्र में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होकर भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में सुख-शांति व समृद्धि की कामना की। इस दौरान ग्रामवासियों की मांग पर विधायक श्री यादव ने हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर विधायक श्री यादव ने नागेश्वर धाम में भवन निर्माण के लिए पांच लाख व घुंचापाली में आदिवासी समाज भवन के लिए 10 लाख की घोषणा की।
शुक्रवार को महाशिवरात्रि पर क्षेत्र में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में विधायक द्वारिकाधीश यादव शामिल हुए। विधायक श्री यादव ने सर्वप्रथम कोमाखान के पास स्थित नागेश्वर धाम पहुंचकर पूजा-अर्चना की। बाद इसके महाशिवरात्रि पर्व पर यहां आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। अपने संबोधन में विधायक श्री यादव ने यहां भवन की मांग पर पांच लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की। जिस पर ग्रामवासियों ने विधायक श्री यादव का आभार जताया।
समाज की मुख्यधारा से जुडऩे के लिए हर व्यक्ति को शिक्षित होना पड़ता है। आदिवासी समाज को भी आधुनिकता के इस समय में मुख्यधारा से जोडऩे के लिए अधिकाधिक संख्या में शिक्षित होना आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के उत्तरोत्तर विकास व प्रगति के लिए जनगणना से निश्चित रूप से आरक्षण बढ़ सकेगा। इसे लेकर उन्होंने सदन में भी ध्यानाकर्षित कराया है। समाज की मांग पर विधायक श्री यादव ने भवन निर्माण के लिए 10 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की।
इस दौरान दोनों कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भीखम सिंग ठाकुर, फुलसिंग धु्रव, कमलेश धु्रव, टेंगनुराम खडिय़ा, सुरेश मलिक, मोतीराम कमार, पंकज हरपाल,भगवानी राम बरिहा, श्याम लाल बरिहा, दयाराम बरिहा, मानसिंग दीवान, यशवंत सोरी, तुलाराम ध्रुव, मदनलाल धु्रव, देवीसिंग धु्रव, शिरामन ध्रुव, ईश्वर ध्ुा्रव, गौतम नेताम, भारत दीवान, पवन मंडावी, बलराम धु्रव, डागेश्वर धु्रव, उमेद सिंग धु्रव, गौकरण मरई, कपिल धु्रव, पंचूराम खडिय़ा, संतराम खडिय़ा, जयराम बरिहा, सुरेंद्र ठाकुर, हेमसागर बिंझवार, संतोष खडिय़ा सहित तुफान दीवान, हरिशंकर यादव, डोमन ठाकुर, ढालसिंग दीवान, सोनू मित्तल, नीलसिंग ठाकुर, निर्मल ठाकुर, द्वारिका ठाकुर, देवीलाल ठाकुर सहित काफी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।