महासमुन्द
विधायक ने की सरायपाली में कन्या महाविद्यालय खोलने की मांग
29-Feb-2024 2:07 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 29 फरवरी। क्षेत्रीय विधायक चातुरी नंद ने सरायपाली में कन्या महाविद्यालय खोलने की पहल करते हुए विधानसभा में याचिका लगाकर उच्च शिक्षा मंत्री से कन्या महाविद्यालय खोलने की मांग की है। विधायक श्रीमती नंद के जानकारी देते हुए बताया कि महासमुंद जिले में एकमात्र कन्या महाविद्यालय संचालित हो रही है। सरायपाली से जिला मुख्यालय की दूरी अधिक होने के कारण दूरस्थ अंचल के बच्चों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। जिससे बेटियां उच्च शिक्षा से वंचित हो रही है। इसे देखते हुए सरायपाली में कन्या महाविद्यालय खुलवाना उनकी पहली प्राथमिकताओं में से एक है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे