महासमुन्द

कार से गांजा तस्करी, 2 बंदी
29-Feb-2024 2:04 PM
कार से गांजा तस्करी, 2 बंदी

महासमुंद, 29 फरवरी। महासमुंद जिले की सरायपाली पुलिस ने कार में 120 किलो गांजा परिवहन करते दो लोगों को गिरफ्तार  किया है। आरोपियों के कब्जे से कार एवं 120 किलो मादक पदार्थ गांजा, मोबाइल जब्त किया गया। 

 सरायपाली पुलिस को 28 फरवरी को मुखबिर से सूचना मिली कि ओडिशा  की ओर से महासमुंंद होते एक कार गांजा लेकर राजस्थान जा रही है। मुखबिर की सूचना पर वैधानिक कार्रवाई करते हुए पुलिस के जवान घंटेश्वरी चौक सरायपाली में पहुंचे और वहां नाकेबन्दी की। तभी पुलिस को देखकर एक कर का चालक ने अपने वाहन को घंटेश्वर मंदिर की तरफ  घुमा दिया। कार के चालक को किसी तरह घेराबंदी कर पकड़ा गया।
 

पूछताछ में उन्होंनें अपना नाम रामस्वरूप जाट  राजस्थान एवं दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम विनोद सिंह राजस्थान बताया। आरोपियों के कब्जे से 120 किलो  मादक पदार्थ गांजा जब्त किया गया। कोई लाइसेंस या परमिट न होने पर आरोपियों के विरुद्ध थाना सरायपाली में अपराध क्रमांक 7  24 धारा 20 बी नारकोटिक्स का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। संपूर्ण कार्रवाई थाना सरायपाली जिला महासमुंद  पुलिस द्वारा की गई है। 

 


अन्य पोस्ट