महासमुन्द

भूसे की बोरियों में 145 किलो गांजा छुपाकर तस्करी, बंदी
28-Feb-2024 2:36 PM
भूसे की बोरियों में 145 किलो गांजा छुपाकर तस्करी, बंदी

ओडिशा से महाराष्ट्र ले जा रहा था

महासमुंद, 28 परवरी। महासमुंद पुलिस ने 145 किलोग्राम गांजा के साथ एक अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने ट्रक में भूसे के अंदर थैलियों में भरकर गांजा छुपाया था।

 पुलिस के मुताबिक ओडिशा से महासमुंद होते गांजे की यह खेप महाराष्ट्र ले जाया जा रहा था। थाना सिंघोड़ा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओडिशा की ओर से एक वाहन गांजा लेकर गुजरने वाला है।

सूचना पर गश्त बढ़ाकर चेकिंग जारी थी, तभी ओडिशा की ओर से एक ट्रक वहां पहुंचा। उसको रोका गया। वाहन में एक व्यक्ति सवार था।

पूछताछ करने पर बताया कि ट्रक वाहन के पीछे डाला में भूसा की बोरियों के नीचे गांजा रखा हुआ है। उक्त गांजा को बरगढ़  ओडि़शा से नागपुर महाराष्ट्र ले जाना है। आरोपी ने अपना नाम पता धमेंद्र अहिरवार महाराष्ट्र निवासी बताया।

वाहन में 145 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा मिलने पर आरोपी के विरूद्ध थाना सिंघोड़ा में एनडीपीएस एक्ट तहत विधिवत कार्रवाई कर १४५ किलोग्राम कीमती साढ़े  ७२ हजार रुपए का गांजा जब्त किया गया।

घटना में प्रयुक्त ट्रक कीमती २० लाख रुपए, एक नग मोबाइल कीमती १० हजार रुपए नगदी १५ सौ रुपए कुल जुमला कीमती ९२ लाख, ६१५०० रुपए बरामद किया गया है।


अन्य पोस्ट