महासमुन्द

संत रविदासजी की जयंती मनी
26-Feb-2024 2:30 PM
संत रविदासजी की जयंती मनी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 26 फरवरी। संत रविदास जी की 648वीं जन्म जयंती की पूर्व संध्या संत रविदास समाज ने महासमुंद शहर में शोभायात्रा निकाली। विश्व हिंदू परिषद एवं सर्व हिंदू समाज महासमुंद ने उरक्त रैली का स्वागत किया। ग्राम घोड़ारी में भी संत रविदास मंदिर में प्रमुख रूप से भरत साहू, नितेश वास्तव, अखिलेश लुनिया, आनंद साहू, धनेंद्र चन्द्राकर, रामेश्वर गोलू साहू, हिमांशु तिवारी, राहिल गुप्ता, नरेश नायक, योगेश सोनवानी, गुड्डू सिंहा आदि मे पूजापाठ की।


अन्य पोस्ट