महासमुन्द
भारतीय मजदूर संघ ने विधायक से की मुलाकात
26-Feb-2024 2:29 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 26 फरवरी। भारतीय मजदूर संघ जिला महासमुंद के प्रमुख कार्यकत्र्ताओं ने महासमुंद विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा से सौजन्य मुलाकात कर विधायक को भारतीय मजदूर संघ की स्थापना, उद्देश्यों एवं क्रियाकलापों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विधायक ने भी निर्माणी एवं असंगठित कुशल मजदूरों के बीच में जाकर मजदूरों को शासन के विभिन्न योजनाओं को बताया। मजदूरों की समस्याओं को संगठन के माध्यम से दूर करने की बात कही ताकि भारतीय मजदूर संघ मजबूती के साथ काम कर सके।
इस दौरान भारतीय मजदूर संघ के प्रांतीय सदस्य रिखीराम साहू, जिला अध्यक्ष उत्तम वर्मा, जिला मंत्री विकास कुमार, जिला कोषाध्यक्ष खगेंद्र तारक, निर्माणी संघ के लोमश साहू, धनुष यादव, पुरषोत्तम यादव, मनीष साहू, मुकेश कुर्रे आदि उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे