महासमुन्द
अपहृत एक नाबालिग बरामद: परिजनों के सुुपुर्द
26-Feb-2024 2:22 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 26 फरवरी। कल 25 फरवरी को थाना तेंदूकोना की टीम ने अपहृत एक नाबालिग को बरामद कर परिजनों के सुुपुर्द किया है। बीते 24 फरवरी को परिजनों ने नाबालिग के अपहरण की सूचना दर्ज कराया था। जिस पर अपराध धारा 363 दर्ज कर नाबालिग शेखर साहू 14 वर्ष 05 माह 15 दिन साकिन टूरीझर थाना तेंदूक़ोना जिला महासमुंद का पता तलाश शुरू की थी। इस दौरान प्रार्थी सुरेश साहू से सूचना मिलने पर थाना प्रभारी की टीम नाबालिग की पता तलाश के लिए राजनांदगांव के लिए रवाना हुई थी। वहां से नाबालिग को सुरक्षित बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे